कांग्रेस ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को किया NSUI का प्रभारी नियुक्त!ट्विटर पर लोगो ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Congress appointed Kanhaiya Kumar, former president of JNU Students' Union, in-charge of NSUI! People reacted sharply on Twitter

नई दिल्ली I जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को NSUI का AICC प्रभारी नियुक्त किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने एक बड़ा दांव कन्हैया कुमार पर लगा दिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस मामले में बयान भी जारी हो गया है जिसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया कुमार को NSUI अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है।

वही इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी कन्हैया कुमार को सौंपने के बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया जा रहा है। ट्विटर पर लोग कांग्रेस को टैग करते हुए लिख रहे है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे,और अफ़ज़ल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल ज़िंदा है के नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त किया,कुछ लोगो ने इसे कांग्रेस की वामपंथी विचारधारा करार दिया है ।
आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था। कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं। बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे।