नैनीताल की घटना को लेकर हर तरफ आक्रोश! चित्रगुप्त अखाड़े से स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त पहुंचे सरोवर नगरी, रैली निकालकर जताया आक्रोश, पुलिस अलर्ट

नैनीताल। नैनीताल में समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले में आज चित्रगुप्त अखाड़े एवं पीठ वृंदावन से नैनीताल पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त द्वारा विभिन्न संगठनों को अपना समर्थन दिया गया और रैली निकाल कर नारेबाजी की गई। वहीं जुम्मा होने के चलते पुलिस प्रशासन किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जद्दोजहद करता नजर आया। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद का कहना था कि संपूर्ण भारत मेरा घर है और यहां वास करने वाले समस्त प्राणी मेरा परिवार है। मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई दुर्व्यवहार होता है तो उसको न्याय दिलवाना ही मेरा धर्म है। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल में एक 12 वर्षीय हिंदू बालिका के साथ 76 वर्षीय जिहादी मानसिकता वाले कुकर्मी उस्मान द्वारा किए गए जघन्य अपराध से संपूर्ण राष्ट्र स्तब्ध और आक्रोशित है। यह न केवल एक मासूम की अस्मिता पर हमला है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पवित्रता पर भी कुठाराघात है और इस तरीके के कृत्य करने वाले व्यक्ति का एनकाउंटर कर देना चाहिए और इसके घर को तोड़ने के बजाय उसे बालिका को रहने के लिए दे देना चाहिए।