Oct 15, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया राज्य की जमीन को खुर्दबुर्द करने का आरोप

Congress accused the BJP government of destroying the state's land in Khurdburd

गणेश गोदियाल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज जमकर हमला बोला । गोदियाल ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार राज्य की जमीन को खुर्द-बुर्द करने में लगी है। कांग्रेस राज्य की जमीन की संरक्षण के लिए प्रतिबध्द है। पूर्व पंडित तिवारी की सरकार राज्य के लिए मजबूत भू-कानून लायी थी लेकिन वर्तमान BJP की वर्तमान सरकार राज्य की जमीन को व्यापारियों के हाथ में बेचने में लगी है। सरकार को अगर राज्य में इंडस्ट्री लगानी है तो खुद सरकार लेंड बैंक तैयारी करें। गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार बताए कि कौन सी इंडस्ट्री लगानी है, मैं खुद की पुस्तैनी जमीन देने को तैयार हूँ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में इस यूपी के तर्ज पर जमीन से संबंधित सारे कानून को समाहित कर एक कानून बनाया जायेगा। 


वही केदारनाथ से कांग्रेस के विधायक मनोज रावत ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला और नए भू-कानून लागू होने के बाद से अभी तक की जमीन की खरीद-बिक्री पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। मनोज रावत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून लाई है और उन्होंने अपने लोगों के लिए जमीन खुर्दबुर्द की है।