Awaaz24x7-government

सीएम नायब सैनी ने संत नामदेव जयंती समारोह में की बड़ी घोषणाएं! हरियाणवी संस्कृति व शिल्पकारों को बढ़ावा

CM Nayab Saini made major announcements at the Saint Namdev Jayanti celebrations! Promoting Haryanvi culture and craftspeople

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी उनके साथ थे। समारोह का आयोजन 'संत महान योजना' के तहत किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य स्तरीय सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सीएम ने संत नामदेव के समानता और मेहनत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव ने समाज को मेहनत, ईमानदारी और भक्ति से जीवन जीने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं, जो गुरुग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, मानव को मानव से जोड़ने का काम करती हैं। सीएम ने कहा कि संत नामदेव ने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो समाज में समानता लाए। हमारी सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए अंत्योदय के सिद्धांत को लागू कर रही है। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन को अपनाते हुए गरीबों और पिछड़ों को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई योजनाएं शुरू करने की बात कही।

सीएम ने बताया कि विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत अब तक 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के लोन की व्यवस्था की गई है और प्रशिक्षित शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट प्रदान किए गए हैं। सेवा पखवाड़े के तहत इन शिल्पकारों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा के कारीगरों, किसानों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना है, जो संत नामदेव के कर्म को पूजा मानने के सिद्धांत पर आधारित है। सीएम ने संत नामदेव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत को खत्म करने का कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ सरकार काम कर रही है।" उन्होंने रोहिल्ला और राजपूत समाज की संत नामदेव के प्रति श्रद्धा को सराहा और उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का वादा किया। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ की तबियत बिगड़ गई। आशा खेदड़ सीएम के स्वागत के लिए हिसार एयरपोर्ट पहुंची थी। सुबह करीब 9.20 बजे अचानक उनको चक्कर आ गया। उनको सांस देने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएम के काफिले के लिए पहुंचे चिकित्सा दल के सदस्य चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। आशा खेदड़ भाजपा की हिसार जिला अध्यक्ष हैं। उनको लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।