Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

ब्रेकिंग न्यूज| उत्तराखंड में विदेश से लौटे 200 से अधिक लोग लापता, मची अफरा-तफरी

Breaking News| More than 200 people returned from abroad missing in Uttarakhand, Health Ministry in chaos

देहरादून| 

विश्व के बाद अब कोरोना का नया वेरिएंट Omicron, भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। देश और राज्य में पहले से ही हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है लेकिन राज्य स्वास्थ्य विभाग तब सकते में आ गया जब पता चला कि देहरादून में बाहर से आए कई लोग लापता है।

 

सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों ने गलत जानकारी दी है, जैसे कि कुछ लोगों ने गलत कांटेक्ट नंबर साझा किए जिसके बाद उनसे बात नहीं हो पा रही है। कई लोगों के एड्रेस भी गलत है जिससे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर शिकंजा कस गई है।

 

अब एक्शन मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

 

एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नामों की लिस्ट पुलिस को सौंपी है और पुलिस इन लोगों की जांच पड़ताल करने में लग गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित के मुताबिक पिछले 1 महीने से जिले में अब तक 632 लोगों का आगमन हुआ है। सर्विलेंस टीम और चिकित्सक इन पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन 224 लोगों का कोई वाजिब रिकॉर्ड नहीं है और ना ही इनका पता चल पा रहा है।