Sep 03, 2026 Login

बड़ी खबरः कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति! प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, आदेश जारी

Breaking News: Kumaun University gets a new Vice-Chancellor! Prof. Satpal Singh Bisht appointed; order issued.

नैनीताल/देहरादून। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कुलपति पद को लेकर चल रही स्थिति पर अब विराम लग गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में लोक भवन, देहरादून से 3 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।  आदेश के मुताबिक, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेतर आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। यानी अब कुमाऊं विश्वविद्यालय की नियमित प्रशासनिक कमान प्रो. बिष्ट के हाथों में होगी।