नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता दीपक शिर्के! मां नयना देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, मीडिया से हुए रूबरू
नैनीताल। बॉलीवुड अभिनेता दीपक शिर्के अपनी पत्नी संग आज सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने मां नयना देवी मंदिर में दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम तो तीन बार आ चुके हैं, लेकिन नैनीताल आने का पहली बार संयोग बना। गाली गलौच वाली वेब सीरीज को लेकर भी दीपक शिर्के ने अपनी बात मीडिया के सामने रखी। आपको बता दें कि 12 अगस्त 1957 में जन्मे दीपक शिर्के एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करते हैं। वे अपनी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, विशेषकर फिल्मों जैसे "तिरंगा" और "गुंडा" में। फिल्मों में उनकी शुरुआत 1980 के दशक के अंत से हुई और अभी तक वो अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं।
भारतीय फिल्मों में उनकी प्रसिद्ध भूमिकाएँ "तिरंगा" (1993) में प्रलयनाथ गेंडा स्वामी, "गुंडा" (1998) में एक गैंगस्टर
अन्य उल्लेखनीय फिल्में: "अग्निपथ", "हम", "इश्क", "जुड़वा" रहीं। वही
मराठी सिनेमा में"वज़ीर", "सोन्याची मुंबई" उनकी प्रसिद्ध फिल्म रही।उनके परिवार में उनकी पत्नी गार्गी शिर्के है उनके बच्चे है। फिल्मों में उनकी भूमिकाएँ अक्सर खलनायक या गैंगस्टर के रूप में होती हैं, लेकिन उन्होंने "बॉम्बे टू गोवा" (2007) में एक कॉमेडी भूमिका भी निभाई है।