Aug 19, 2026 Login

बड़ी खबरः ठग सुकेश ने लिखा एलजी को चौथा लेटर! बोला- मेरे आरोप झूठे निकले तो फांसी चढ़ा देना, सही हुए तो क्या केजरीवाल राजनीति छोड़ देंगे

Big news: Thug Sukesh wrote fourth letter to LG! Said- Hang me if my allegations turn out to be false, will Kejriwal quit politics if true

नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक और पत्र लिखा है। बता दें कि पिछले 33 दिन में सुकेश का एलजी को यह चौथा लेटर है। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने एलजी के सामने जो मुद्दे उठाए हैं अगर वे झूठे निकले तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं, लेकिन अगर आरोप सही साबित हुए तो क्या केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे या फिर राजनीति से सन्यास लेंगे। इससे पहले भी सुकेश दिल्ली के उपराज्यपाल को तीन लेटर लिख चुका है। पहली चिट्ठी में उसने आम आदमी पार्टी पर जेल में सुरक्षा देने के नाम पर 10 करोड़ वसूलने का आरोप लगाया। अन्य चिट्ठियों में उसने आप पर राज्यसभा सीट देने के बदले 50 करोड़ रुपए वसूलने और जेल में जान के खतरे की बात कह चुका है। सुकेश ने पिछली तीन चिट्ठियों में क्या कहा, इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। पहले जान लीजिए कि महाठग ने दिल्ली के एलजी को लिखी चौथी चिट्ठी में क्या कहा है। सुकेश ने एलजी को लिखी चौथी चिट्ठी में कहा, मुझसे सवाल किया गया कि मैं चुनाव के दौरान ईडी और सीबीआई की बात क्यों कर रहा हूं। दरअसल, पहले मैं सबकुछ नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जेल में मुझे लगातार धमकियां मिल रही थीं। मैं सच बोल रहा हूं और किसी से नहीं डरता।