बड़ी खबरः हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा! गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस, 7 लोगों की मौत

Big news: Major bus accident in Himachal Pradesh! Private bus falls into deep ravine, 7 people dead.

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सिरमौर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। सिरमौर एसपी एनएस नेगी ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह बस सोलन से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की घायल होने की आशंका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों के उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।