बड़ी खबरः खेल रत्न से सम्मानित हुए मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ी! 32 खिलाड़ियों को मिले अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य समारोह

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शुक्रवार को भारतीय खेल जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने शूटर मनु भाकर, चेस चैम्पियन डी गुकेश को ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2024 से नवाजा। वहीं मनु-गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम), राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन, द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और लाइटाइम कैटेगरी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
इन खिलाड़ियों को मिले ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
1. डी गुकेश (शतरंज)
2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
4. मनु भाकर (शूटिंग)
इन्हें मिले अर्जुन पुरस्कार
1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)