बड़ी खबरः एक और विमान हादसे से दहले लोग! हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैंडिंग, सभी क्रू और यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को आज अंडमान क्षेत्र में उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना अंडमान सागर में हुई, जहां पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से पानी पर उतारा। राहत की बात ये है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की अंडमान सागर में आपात लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि आज पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर मायाबंदर के पास एक शॉर्ट लैंडिंग घटना का शिकार हो गया। यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से उड़ा थाए जिसमें दो क्रू सदस्य और पांच यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।