Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के मामले ने पकड़ा तूल! सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया मामला, सरकार और पुलिस के खिलाफ रोष

Big Breaking: The case of lathicharge on the unemployed in Uttarakhand caught fire! Case came in headlines on social media, fury against government and police

देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह मामला खासा  सुर्खियों में हैं और युवाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग प्रदेश सरकार को कोस रहे हैं। 

गौरतलब है कि भर्ती घोटालों के विरोध में आज राजधानी देहरादून में भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने जमकर हंगामा किया। गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आक्रोश कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर दिखने लगा। सड़कें जाम हो गईं। जिलाधिकारी युवाओं को समझाने पहुंचीं, लेकिन युवाओं ने एक न सुनी। इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज शुरू करने से मामला और बढ़ गया। इससे पहले बेरोजगारों ने बुधवार रात हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजपुर रोड जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवा नहीं माने। 

इधर आज बिगड़ते हालात के बीच अब सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया। सीएम धामी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे न आने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सबसे पहला दायित्व है। नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

यही नहीं इस मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा बयान दिया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आक्रोश जताया गया है।