Aug 19, 2026 Login

Big Breaking: टीम इंडिया ने रचा इतिहास! जडेजा और कुलदीप के आगे पस्त हुए अंग्रेज, टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Big Breaking: Team India created history! Englishmen defeated by Jadeja and Kuldeep, recorded biggest win in test cricket

नई दिल्ली। राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 434 रनों से जीत हासिल कर ली है। मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम बेबस नजर आई। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन रविवार के आखिरी सत्र में 122 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही रोहित ब्रिगेड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत दिसंबर 2021 में हासिल की थी। तब भारत ने न्यूजीलैंड को वानखेड़े टेस्ट मैच में 372 रनों से हराया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 33 रन मार्क वुड ने बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव को भी दो विकेट हासिल हुआ। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने मिलकर लगभग एक घंटे तक अंग्रेज गेंदबाजों को परेशान करके रखा। ऐसा लग रहा था कि गिल अपना शतक पूरा कर लेंगे लेकिन कुलदीप यादव के साथ हुई गलतफहमी के चलते वो रनआउट हो गए। गिल ने 151 गेंदों पर 91 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल रहे।