Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Big Breaking: मिजोरम की राजधानी में बारिश का कहर! देखते ही देखते ढह गई खदान, अबतक 10 लोगों की मौत

 Big Breaking: Rain wreaks havoc in Mizoram capital! Mine collapsed in no time, 10 people dead so far

नई दिल्ली। मिजोरम से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां राजधानी आइजोल में बारिश के कारण तबाही जैसा मंजर देखने को मिला है। दरअसल बारिश के चलते एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इधर भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। राज्य की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बड़ी बैठक बुलाई है। यह घटना सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच घटी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा कि अबतक मलबे से दस शव को बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग अभी भी इसमें दबे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में सात स्थानीय, जबकि तीन दूसरे राज्य के थे। उन्होंने आगे कहा कि मलबे में अभी भी 10 से ज्यादा के फंसे होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।