Big Breaking: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान! उपचुनाव की भी घोषणा, उत्तराखण्ड के केदारनाथ सीट पर इस दिन होगा मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को आगामी चुनावों के लिए तिथियों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे।
वहीं उपचुनाव की बात करें तो यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। वायनाड में 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव होगा।