Big Breaking: रुद्रपुर में 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी! विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद का किया आहवान, अब भी चार जगहों पर जमी हैं टीमें

Big Breaking: Income Tax Department action continues in Rudrapur for 24 hours! Traders called for market closure in protest, teams are still stationed at four places

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पिछले 24 घंटे से लगातार जारी है। खबरों के मुताबिक आयकर विभाग की टीमें चा जगहों पर कार्रवाई कर रही है। इधर इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर आए हैं। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं। बता दें कि गुरूवार को रुद्रपुर शहर में पिता-पुत्र और तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। एक घर में कारोबारी और परिवार नहीं मिला, जबकि तीन जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने कारोबारी व उनके परिजनों से घंटों पूछताछ की। टीम ने कारोबार संबंधी दस्तावेज खंगालने के साथ ही बैंक खातों का ब्योरा भी लिया। 

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे 12 कारों में लखनऊ से पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने चार जगहों पर छापा मारा। तीन टीमों ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास के साथ ही उनके बेटे रोनिक नारंग और साझेदार सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय में छापा मारा। चौथी टीम एलाइंस काॅलोनी स्थित सौरभ के आवास पहुंची लेकिन परिवार मेहंदीपुर बालाजी गया था। तीन अधिकारियों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकार्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दुकान के गल्ले में 580 रुपये मिले। गुलशन से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली।