बिग ब्रेकिंगः प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट! सीने में दर्द उठने के बाद देर रात कराए गए थे अस्पताल में भर्ती

Big Breaking: Big update regarding the health of famous saint Premanand Maharaj! He was admitted to the hospital late at night after having chest pain.

नई दिल्ली। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह उनके स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्होंने शनिवार को अपनी हर रोज की दिनचर्या के हिसाब से काम भी किए। सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगों को दर्शन दिए फिर सत्संग किया। इसके बाद उन्होंने हर दिन की तरह एकांतिक वार्ता भी की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रेमानंद महाराज को अचानक सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेक-अप किया। जांच के बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। प्रेमानंद महाराज छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्रभ् हित राधा केलि कुंज जाते हैं। करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में लोग उमड़ पड़ते हैं।