Big Breaking: रूस के कजान शहर में बड़ा हमला! 9/11 की तरह इमारतों को बनाया निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां कजान में एक बड़ा हमला हुआ है, जिसे 9/11 की तरह बताया जा रहा है। बता दें कि कजान मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है। इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कजान में तीन ऊंची इमारतों को निशाना बनाया गया है। जिसमें एक ड्रोन इमारत से टकराते हुए दिखाई दे रहा है। इस हमले का संदेह यूक्रेन पर है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी कई वीडियोज़ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कजान वही शहर है जहां इस साल 2024 में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था। कजान शहर में हुए यह हमले सीरियल ड्रोन (UAV) अटैक कहे जा रहे हैं। जिसके बाद भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर हमले का जिम्मेदार पूरी तरह यूक्रेन को बताया है। हमले के बाद इमारतों को खाली करा लिया गया है और स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। एक हमला तो उस समय हुआ जब हमले के बाद बचाव कार्य चल रहा था। वहीं एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन सेना ने करीब 8 ड्रोन से 6 इमारतों को निशाना बनाया है। लगातार हो रहे हमलों की वजह से रूस के अंडरग्राउंड शेल्टरों में रहने को मजबूर हैं। कजान शहर के मेयर ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है।