Big Breaking: कजाकिस्तान में बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 110 लोग थे सवार

नई दिल्ली। कजाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां अकातू एयरपोर्ट के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 105 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें विमान को गिरते हुए देखा जा सकता है। लैंडिंग के दौरान उसकी गति काफी ज्यादा थी। विमान के जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि अजरबैजान का विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। ग्रोन्जी रूस के चेचन्या इलाके में आते हैं। अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा है कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था। इसकी बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ग्रोज्नी में कोहरे के कारण इसका रूट बदल दिया गया था। अज़रबैजान एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ईआरजे-190 था। इसने सुबह 3:55 बजे UTC (9:25 भारतीय समय) पर बाकू से ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद ही इसमें GPS की समस्या सामने आने लगी।