भारत भूषण चुघ ने उत्तराखंड प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का किया दावा
ऊधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा पार्टी ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी और भाजपा केलाखेड़ा मंडल प्रभारी व प्रदेश सह संयोजक चुनाव प्रबंधन प्रभारी भारत भूषण चुघ मौजूद रहे। वही सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्ध का बखान किया। उन्होंने प्रदेश में दोबारा एक बार फिर भाजपा सरकार आने के दावे किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के इस बार के 5 साल के कार्यकाल में विकास के साथ प्रदेश ने नए आयाम को छुआ है । वही अपने संबोधन में पूर्व सांसद बलराज पासी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहां की केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई बड़े मुद्दों को हल करने का काम किया है। राम मंदिर ,धारा 370, सुरक्षा के दृष्टिकोण से राफेल खरीदने की पहल जैसे तमाम मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता के साथ पूर्ण हुए हैं भारत देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपने विरोधी देशों को भी हमेशा ही मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। देश की बीते 70 सालों में जो नहीं हुआ मोदी कार्यकाल के 7 सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने वह करके दिखाया है।

वहीं इस दौरान किला खेड़ा मंडल के प्रभारी व प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन प्रभारी भारत भूषण चुघ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए गर्मजोशी के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। सभी रिक्त स्थान को भी जल्द से जल्द भर दिया जाएगा ताकि आगामी विधानसभा में मजबूती के साथ भाजपा चुनावी मैदान में उतर सके। प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बेहतर कार्य किया है आगामी चुनाव में जनता भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का काम करेगी।
