ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

बागेश्वरः खेत में घास काट रही महिला को सांप ने काटा! अस्पताल ले जाते समय मौत, बैजनाथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-08-30 12:00:03
Prefer us on
बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सिमार गांव में रविवार देर शाम खेत में घास काट रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई।
बागेश्वरः खेत में घास काट रही महिला को सांप ने काटा! अस्पताल ले जाते समय मौत, बैजनाथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बागेश्वरः खेत में घास काट रही महिला को सांप ने काटा! अस्पताल ले जाते समय मौत, बैजनाथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सिमार गांव में रविवार देर शाम खेत में घास काट रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई।
  • घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में शोक की लहर है।
  • जानकारी के अनुसार, सिमार गांव निवासी 45 वर्षीय महिला रविवार शाम लगभग छह बजे खेत में घास काट रही थी।
  • इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे काट लिया।

बागेश्वर। बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सिमार गांव में रविवार देर शाम खेत में घास काट रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सिमार गांव निवासी 45 वर्षीय महिला रविवार शाम लगभग छह बजे खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल महिला को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए। बैजनाथ अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी मातम का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरीश पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही परिजनों को प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल
इस घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल परिहार ने दुख जताते हुए क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सांप के काटने के बाद महिला को तत्काल बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होतीं तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बागेश्वर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25