Aug 19, 2026 Login

राजनीति में धूम मचाने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने एंटरटेनमेंट की दुनिया मे भी जीता एमी अवार्ड!नोबेल शांति पुरस्कार सहित कई बड़े अवार्ड्स जीतने वाले पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे है बराक

Away from politics: Former US President Barack Obama won the prestigious award in the entertainment world, Emmy! Barack has won many big awards including Nobel Peace Prize

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार सहित तमाम बड़े अवार्ड्स तो पहले ही मिल चुके है इस बार हॉलीवुड में भी अवार्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया है।
राजनीति के बाद हॉलीवुड में एंट्री करने वाले बराक ओबामा को उनकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज ऑवर ग्रेट नेशनल पार्क्स में नरेशन देने के लिए टेलीविजन अकादमी में एमी अवार्ड से नवाजा है।
इससे पहले बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार सहित संगीत की दुनिया मे ग्रेमी अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।इस बार बराक ओबामा को टेलीविजन जगत का सबसे सम्मानित अवार्ड भी मिल गया। 
अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा दुनियाभरके अपनी सादगी और विनम्रता के लिए प्रसिद्ध है। मनोरंजन जगत के चार सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित पुरस्कार में से  उन्हें अब तक दो पुरुस्कार मिल चुके है अब बराक ओबामा को ऑस्कर और टोनी अवार्ड्स का इंतजार है। जो भी इन चारों अवार्ड्स को जीत लेता है वो इजिओटी के क्लब में शामिल हो जाता है। अचीवमेंट ऑफ हैविंग वॉन ऑल फोर ऑफ द मेजर अमेरिकन इंटरटेनमेंट अवार्ड्स जीतने में बराक बस दो कदम पीछे है। इस क्लब में अब तक केवल 17 लोग ही शामिल हो सके है।