उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसाः रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार! तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

Another major accident in Uttarakhand: A car falls into a deep ravine in Rudraprayag! Three people tragically killed, four injured.

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के भीरी-पारकंडी मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजकर 03 मिनट पर 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा, स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 68 वर्षीय महेंद्र सिंह, 42 वर्षीय अजन सिंह और संगीता देवी की मौत हो गई। वहीं दक्षित, सानवी, विहान और वैभव घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।