Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड प्रदेश में 1 अगस्त से खुलेंगे कक्षा 6 ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान और फैसलों पर लगी कैबिनेट की मोहर

All the educational institutions above class 6 will open in Uttarakhand state from August 1 and the cabinet stamp on the decisions

उत्तराखंड में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं, जिसको लेकर कैबिनेट बैठक के बाद पुष्टि हुई है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 महामारी के चलते बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें जनहित में तमाम फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 1 अगस्त से कक्षा 6 से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे साथ ही देश विदेश में प्रख्यात कौसानी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया है तथा 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिए गए हैं। बताया जा रहा हैं कि स्कूली शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा और मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी प्राइवेट और सरकारी कॉलेज खोलने की मंजूरी कैबिनेट में मिल गई है प्रदेश में कोविड-19 के लगातार कम होते प्रभाव को देखते हुए फैसला लिया गया है. बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे. वहीं इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।