Awaaz24x7-government

हादसाः देहरादून से मरीज लेकर बनारस जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी! चार लोगों की मौत, दो घायल

 Accident: An ambulance carrying a patient from Dehradun to Varanasi lost control and overturned! Four people died, two were injured.

देहरादून। राजधानी देहरादून से मरीज को लेकर बनारस जा रही एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक अटरिया के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार को एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। नेशनल हाईवे पर हिंद अस्पताल के सामने एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गम्भीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे में देहरादून निवासी विशाल पाण्डेय, एंबुलेंस चालक गुरमीत समेत दो अज्ञात लोगों की मौत हो गयी। वहीं दिव्यांशु पांडेय समेत दो लोग घायल हो गए।