Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

दून नगर निगम के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता।

AAP workers roared against Doon Municipal Corporation.

देहरादून

दून में डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ ही इस पर सियासत गरमा गई है दअरसल आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आप प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया के नेतृत्व में निगम पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  ने आरोप लगाया कि डेंगू की रोकथाम करने में निगम नाकाम साबित हो रहा है। पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि डेंगू ,मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे समय सभी जिम्मेदार अधिकारियों को फील्ड में निकलकर प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव करवाना चाहिए। लेकिन निगम की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है।