Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

डेंगू के इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों की शुरू हुई मनमानी।

In the name of treatment of dengue, the arbitrariness of private hospitals started.

उत्तराखंड में डेंगू का कहर लगातार जारी है रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ रहें है अब तक 1130 मरीज उत्तराखंड में सामने आ चुके है ऐसे में डेंगू के इलाज को लेकर प्राइवेट अस्पताल अपनी मनमानी कर रहे है। प्राइवेट अस्पताल पैसा वसूलने के लिए डेंगू होने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर प्लेटलेट्स के नाम पर मोटा पैसा वसूला जा रहा है । प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स लगाने के नाम पर एक यूनिट 12 हजार रुपए तक वसूल रहे है ऐसे डेंगू में पीड़ित लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट मरीजों की मनमानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब शिकंजा कसने के लिए डेंगू को लेकर एक गाइड लाइन जारी की है। जिसके मुताबिक सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए है की डेंगू की गाइड का पालन करे और डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स तभी लगाए जब वह 10 हजार से कम हो अन्यथा न लगाए ।यदि गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर हैं।