नैनीताल के एकमात्र खेल मैदान पर घमासानः स्वामित्व विवाद को लेकर खेल विभाग की सफाई! उप निदेशक बोलीं- खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं, खेल बाधित नहीं होने देंगे
नैनीताल। नैनीताल के एकमात्र खेल मैदान के स्वामित्व को लेकर नगर पालिका व खेल विभाग के बीच चल रहे विवाद को लेकर आज खेल विभाग द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। इस दौरान खेल विभाग की उप निदेशक रशिका सिद्दीकी ने कहा कि खेल विभाग के प्रति फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने व खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए खेल विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाडियों को पुरस्कृत करने के साथ ही उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराती है, जिसके लिए कोई शुल्क नही जाता है। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद के चलते खेल प्रतियोगिताएं बाधित होने से खिलाड़ियों के हित में खेल विभाग ने जिला प्रशासन की मदद से खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है। वहीं पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल का कहना है कि स्वर्गीय पृथ्वीराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को खेल विभाग, डीएसए और नगर पालिका प्रशासन संयुक्त रूप से करने को तैयार है। बस केवल खेल विभाग नगर पालिका प्रशासन को लिखित प्रस्तावना दे दे। वही खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने अपने अधिवक्ता द्वारा जिला प्रशासन, नगर पालिका, सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर 48 घन्टे के भीतर मैदान में खेल गतिविधियां शुरू कराने को कहा है। खेल खेल प्रतियोगिताएं शुरू न होने पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।