विपदा में थे हजारो लोग BRO और SDRF ने किया शानदार काम--40 घंटे से था मार्ग बंद

सरहद पर हमारे सैनिक जी जान से जुटे है भारत की सेवा और सुरक्षा के लिए तो वही बारिश के मौसम में सेना की विंग बी आर ओ भी जीवन दयानी साबित हो रही है | उत्तराखंड में बारिश से लगातार टूट रहे पहाड़ो और सडको को खोलना के काम में बी आर ओ को लगाया हुआ है | उत्तरकाशी के गंगोत्री मार्ग पर सेना के जवानों ने कुछ ऐसा काम किया उनकी तारीफों की चर्चा हर जगह हो रही है |
गंगोत्री के पास पिछले 40 घंटे से ज्यादा देर से मार्ग बंद था बारिश ने सडक को पूरी तरह से काट दिया था लाख मसकत के बाद भी मार्ग को ठीक करना मुश्किल हो गया था | सड़क के दोनों तरफ गाडियों की लम्बी लम्बी लाइन लग गयी थी | बीआरओ को कुछ समझ नहीं आ रहा था की क्या किया जाए
बस फिर क्या था | बीआरओ ने वैली ब्रिज को बनाने का मन बनाया और लगभग 40 घंटे के भीतर ही एक पुल को तैयार कर दिया गया | जैसे ही मार्ग खुला वैसे ही भीड़ ने जवानों के जिंदाबाद के नारे लागने सुरु कर दिए | सबसे पहले पुल के टेस्ट के लिए सेना ने अपनी ही गाड़ी को पुल से गुजारा जिसके बाद सभी के लिए पुल को खोल दिया गया