Independence day- रेडक्लिफ लाईन- भारत पाकिस्तान के बीच एक खूनी दीवार! पेशे से वकील रेडक्लिफ से इंसानियत की वकालत न हो सकी

भारत पाकिस्तान के बंटवारे से घर के आंगन में ही दीवार खड़ी कर दी थी, एक देश दो भागों में क्या बंटा उनके बीच दुश्मनी के बीज पनपने लगे।दोनों ही देश बंटवारे का दंश आज तक झेल रहे हैं।क्या आपको पता है आजादी के बाद जब बंटवारा हुआ तब भारत पाकिस्तान के बीच जो लकीर खींची गयी थी उसे रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है। इस लाईन को अगर खूनी लाईन कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।जिस जगह रेड क्लिफ लाईन खींची गयी थी, वहां करीब 12 या 13 घर हुआ करते थे। जहां रोज नये सपने बुने जाते होंगे, घर के आंगन में बच्चों की किलकारियां गुंजा करती होंगी, बड़े बूढ़े आंगन में ही अपनी शामें बिताया करते होंगे, पर एक लाईन ने आंगन बंगाल में ले जाकर खड़ा कर दिया और छत बांग्लादेश में ,इतने परिवारों की आशाओं का खून हो गया।लाईन खिंचने वाले भूल गये कि जो सूरज भारत में उगता है वो पाकिस्तान में जाकर ही ढलता है।

आपको हैरानी होगी जानकर रेडक्लिफ लाईन बनाने वाले एक रात भी वहां रूक नहीं पाये थे। ज़रा आप सोच कर देखो जो पेड़ आपके आंगन में है उसका फल बीच में बनी दीवार के उस पार गिरते हों और उन फलों पर आपका ही अधिकार ना हो तो आप पर क्या बीतेगी ?बस कुछ इसी तरह का दर्द रेडक्लिफ लाईन ने दे दिया था। रेडक्लिफ लाईन का नाम सायरिल रेडक्लिफ के नाम पर पड़ा था, जिन्होने भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाईन खींचने के चालीस हजार रूपये लिये और रातों रात भाग खड़े हुये थे। एक लाईन की इतनी बड़ी कीमत? वो भी उस वक्त जब इतने रूपयों में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बड़े मकान बन जाते।17 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ जब भारत बंटवारे के लिये आये थे, तब हर कोई रेडक्लिफ पर नजरें जमाये खड़ा था कि आखिर अंग्रेजी हुकूमत का एक सरकारी वकील दो देशों के बीच कौंन से पैमाने पर रेखा बनायेगा। एक वकील ना तो नक्शा बनाता है ना ही वो भूगोलशास्त्री होता है।बिना कोई पैमाना तय किये बिंदु बिंदु बनाकर उन पर ईंट की दीवारें खड़ी कर दी गयी और वहां रहनेवाले लोगों के घर छीन लिये गये। वो दीवारें यकीनन खून से ही रंगी होंगी, कितनों की उम्मीदों का खून हुआ होगा और कितनों ने अपने घर बचाने के लिये लड़ाई भी लड़ी होगी।रेडक्लिफ पेशे से वकील जरूर था, पर इंसानियत की वकालत उससे हो ना सकी, चालीस हजार में रेडक्लिफ ने इंसानियत का खून जो कर दिया था।