रामनगर- दुर्लभ प्रजाति का पक्षी देखे जाने पर वैज्ञानिक खुश।

रामनगर - 16 जनवरी 2020 से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट हिमालयन एनवायरनमेंट डेवेलपमेंट अल्मोड़ा एवं सतत विकास संस्थान के इनविस केंद्र द्वारा पक्षी पहचान एवं बुनियादी पक्षी विज्ञान का 18 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रामनगर के क्यारी गाँव में चल रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान व्हाइट रुंप्ड मुनिया (white rumped munia) नामक वैज्ञानिक द्वारा (Lonchura Striata) नामक पक्षी की पहचान की है। इस पक्षी का हिमालयन क्षेत्र के फुट हिल्स में मिलना आश्चर्यजनक माना गया है। क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में कई वर्षों में कभी कभार देखा गया हो, ऐसा संभव है। इसका वास स्थल क्षेत्र मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारत व श्रीलंका रहा है।

इस दौरान डॉ. जी.सी.एस. नेगी  ने बताया कि इसके साक्ष्य एकत्र किए गए है, जिससे इस पक्षी को सूचीबद्घ किया जा रहा है, जिस क्षेत्र में यह पाया गया है, यह पंगोट से 18 किमी. पहले चलकिया - देचौरी ग्राम के पास है। इस दौरान पक्षी प्रेमी बची बिष्ट, डॉ. रवि पाठक, राजेश भट्ट, डा.रविन्द्र जोशी, हिमांशु तिरूवा, डॉ. प्रदीप जी व अन्य प्रशिक्षु उपस्थित थे।