महिलाओं से हो दुर्व्यवहार तो इन नंबरों पर करें शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के प्रति अपराधों के प्रति संवेदनशीलता तथा जागरूकता अभियान के तहत रवि कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर व महिला उनि. द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाली छेड़खानी एवं अपराधों  के संबंध में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा दी जाने वाली आकस्मिक सुविधाओं एवं महिलाओं से संबंधित छेड़खानी एवं शिकायत के संबंध में  स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थान में जाकर स्कूली छात्राओं, महिलाओं को जागरूक किया गया।


इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं से हो रही छेड़खानी एवं अपराधों की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एवं उनकी समस्याओं को सुनने के लिए जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा 8191911090 मोबाइल नंबर तथा व्हाट्सएप नंबर एवं 1090  helpline Nainital police फेसबुक पेज भी  बनाया गया है।किसी भी प्रकार से हो रहे दुर्व्यवहार, छेड़खानी  एवं अपराध जैसी समस्याओं को गोपनीय तरीके से निःसंकोच पुलिस के समक्ष रखने एवं अपनी शिकायतों को तत्काल दर्ज कराने व नैनीताल पुलिस द्वारा जारी किए गए 1090, मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 8191911090 एवं फेसबुक आईडी को पुलिस महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी के द्वारा ही संचालित किये जाने आदि के विषय में महिलाओं को जागरूक किया गया तथा अपेक्षा की गई कि महिलाओं से संबंधित अपराधों की सूचना 1090 / व्हाट्सएप नंबर एवं  फेसबुक पेज आईडी  पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। तथा महिलाओं से संबंधित सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा ताकि पुलिस एवं महिलाओं में समन्वय स्थापित हो सके व महिलाओं से हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त 1090 एवं व्हाट्सएप नंबर 8191911090 एवं फेसबुक पेज के माध्यम से जागरूक करने हेतु बस, रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थानों टेंपो वाहनों आदि स्थानों में रामनगर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लेक्सी बोर्ड तथा पोस्टर चस्पा किए गए हैं।