मसूरी में अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को दी कई महत्वपूण जानकारी

मसूरी में दीप स्पेस वाॅच संस्था के द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर मसूरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिये कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें संस्था के निदेषक अमित कौशिक द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई वही आये दिन अंतरिक्ष में हो रहे बदलाव के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा अमित कौशिक से अंतरिक्ष को लेकर कई सवाल पूछे गए जिसका यहा पर उदाहरण के साथ जबाब दिया गया। अमित कौशिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अपने देष की सेवा को मन में लेकर व अमेरिका से भारत वापस आये और यहा पर छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये अति विषिश्ट अत्याधुनिक तकनीक एंव उपकरणा के माध्यम से खगोल विज्ञान की शिक्षा दे रहे है। उन्होने बताया कि छात्रों को किताबी ज्ञान के प्रयोगातमक वैज्ञानिक दृष्टिकोण में निपुण बनाकर देश के अग्रणी महान व्यक्तियों जैसे रामानुज, सीवी रमन, चंद्रशेखर, जे.सी.बोस जैेसे महान लोग जिन्होने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है ऐसे नागरिक इस देश में बनाने चाहते है जिसके लिये उनके द्वारा पूरे देश का भ्रमण कर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य मुकेश लाल ने कहा कि कि अमित कौशिक द्वारा छात्रों को दी गई जानकारी उनके लिये महम्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि दीप स्पेस वाॅच संस्था के द्वारा ला गए अत्याधुनिक टेलेस्कोप के माध्यम से छात्र बृहस्पति,मंगल, शुक्र,शनि ग्रहों एंव विभिन्न गैलेक्सी, आकाश गंगा को देखेगे एवं ब्रह्माण्ड के रहस्यों को वैज्ञानिक प्रयोगतम तरीेके से समझ पायेगे। उन्होने कहा कि इन तरीकों कि प्रयोगशाला से छात्रों का बैसिक क्षमता, कत्पना शक्ति उत्सुकता एवं रूची का विकास होता है।