मसूरी पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट

मसूरी में प्रदेश भाजपा द्वारा एक सप्ताह का वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मसूरी के भटटा गांव पहुचे। जहा पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के कई पौधे लगाये व इन पौधो के संरक्षण के लिये शपथ ली। पत्रकरों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के निर्देषानुसार पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा हे जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। 


अजय भटट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रदेश के किसानो को आत्महत्या करने के लिये उकसा रहे हैं और कांग्रेस ही किसानो के आत्महत्या करने के पीछे है क्योकि उनको हद से जयादा कई गुना के ब्याज पर कर्जा दिलवाया जिसको किसान नही चुका पा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र मनमोहन सिंह की सरकार के समय सबसे ज्यादा किसानो ने आत्महत्या की है।


अजय भटट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में त्रिवेन्द्र रावत कि सरकार सबका साथ सबका विकास की दिशा में काम कर रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने शासन में भाजपा विधायकों के साथ भेदभाव कर उनके क्षेत्र के विकास कार्यो को प्रभावित किया है और कांग्रेस के विधायको के द्वारा लगाये जा रहे सरकार पर आरोप बेबुनियाद और निराधार है।