भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरीश रावत पर हमला, कहा हरीश रावत जनता के हित की लड़ाई नहीं बल्कि अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता के हित की लड़ाई नहीं लड़के केवल अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। 


रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश का विकास किया जा रहा है। जिस क्रम में रामनगर क्षेत्र की लंबे समय से रोडवेज डिपो के निर्माण की चली आ रही मांग भी अब पूरी होने जा रही है, उन्होंने कहा कि रविवार को रामनगर रोडवेज डिपो के समतलीकरण व चारदीवारी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दो करोड़ रुपए की धनराशि से रविवार को रोडवेज डिपो का जीर्णोद्धार का कार्य का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा किया जायेगा तथा रोडवेज डिपो के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी 27 करोड़ की धनराशि दिए जाने की बात कही गई है यह राशि भी शीघ्र प्राप्त होगी। 



उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर 6 जुलाई को भाजपा द्वारा बांटे जा रहे पत्रक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा तथा हर शक्ति केंद्र पर एक एक वृक्ष भी लगाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाया जा रहे आरोप कहां की कांग्रेस के लोग जिस प्रकार हम वर्चुअल रैली कर रहे हैं और हम सभी नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के लोग भीड़ एकत्रित कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जिस लिए उन पर कार्यवाही हो रही है। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मनीष अग्रवाल, मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा, मनोज रावत ,अशोक गुप्ता, आशीष ठाकुर, हेम जोशी, नवीन करगेती सहित कई लोग मौजूद रहे।