बेनोल में बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत,सात घायल

उत्तरकाशी। बीते मंगलवार देररात करीब 12 बजे तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत बेनोल के पास एक बुलेरो वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में 08 लोग सवार थे। जिसमें 01 (पुरुष) की घटना स्थल पर मौत हो गई। 07 लोग घायल हुये हैं। जिसमे सभी घायलों को CHC मोरी में उपचार के लिए लाया गया। हादसे मे चिन्नी सिंह पुत्र श्री बालम सिंह, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लुगांव मोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राजपाल पुत्र श्री कुन्दन सिंह, उम्र 40 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी (सामान्य घायल) मेश पुत्र श्री बालम सिंह, उम्र 39 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी। (सामान्य घायल), जपाल पुत्र श्री ज्ञानसुक, उम्र 23 वर्ष, ग्राम मुताड़, मोरी। रतन सिंह पुत्र श्री टीकाराम, उम्र 50 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी।चेन सिंह पुत्र श्री गंगा सिंह, उम्र 32 वर्ष, ग्राम नुराणु, मोरी।जयदेव पुत्र श्री गंगा सिंह, उम्र 40 वर्ष, ग्राम नुराणु, मोरी। उजेन्दर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह, उम्र 45 वर्ष, ग्राम बेनोल, मोरी। घायल है,। जिनका chc मोरी में उपचार चल रहा है।