बिग ब्रेकिंग:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत दा के कंधों पर अब गोवा की भी आई ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी की ज़िम्मेदारी अब दोगुनी हो गयी है उन्हें अब गोवा का भी राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मेघालय ट्रांसफर कर दिया है।जिसके बाद गोवा के राजभवन की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कंधों पर होगी। राष्ट्रपति भवन से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने पिछले साल 25 अक्टूबर को मलिक की नियुक्ति गोवा राज्यपाल के पद पर की थी,उससे पहले मलिक, जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे,उस दौरान ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था।
आपको बता दें कि भगतसिंह कोश्यारी को पिछले साल सितंबर में सी विद्यासागर राव की जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था,फ़िलहाल उनके कार्यकाल को सालभर पूरा नहीं हुआ है,और उन्हें गोवा की भी ज़िम्मेदारी दे दी गयी है। वह पिछले दिनों महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल के केंद्र में रहे थे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महा अघाड़ी गठबंधन सरकार के गठन के समय खासा विवाद हुआ था,उस वक्त भी महाराष्ट्र राजभवन चर्चाओं के मुख्य केंद्र बन गया था।28 मार्च को उद्धव ठाकरे के सीएम बनने से पहले लंबे घटनाक्रम में कोश्यारी की अहम भूमिका थी। शिवसेना ने एक वक्त में कोश्यारी के लिए कहा था कि "वह एक बेशर्म राज्यपाल, दिवंगत ठाकुर राम लाल की याद दिलाते है", जिन्होंने 1980 की शुरुआत में आंध्रप्रदेश के राजभवन में अपनी सेवा दी थी।'