प्रवासियों के लिए कांग्रेस ने रखी 4 बड़ी मांगें

देशभर में कांग्रेस आज सोशल मीडिया के जरिए जनता से लाइव जुड़ रही है और सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ साथ जरूरी कदम उठाने की मांग कर रही है। ये सारी मांगें कोरोना को लेकर की जा रही हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने कोरोनाकाल में प्रवासियों के मुद्दे पर जोर दे रखा है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के सामने चार बड़ी मांगें रखी हैं। ये सभी मांगें प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर की गई हैं। जो प्रवासी प्रदेश में लौट रहे हैं और जो लौट आए हैं उनको सुविधाएं देने की मांगें रखी गई हैं। ये निम्न हैं…

1- प्रवासियों के खाते में तत्काल 10 हजार रुपये की राहत राशि दी जाए।

2- 6 महीने तक प्रवासियों को हर महीने 7500 रुपये दिए जाएं।

3- मनरेगा या अन्य योजना के माध्यम से तुरंत रोजगार की सुविधा दी जाए।

4- सभी प्रवासियों को मुफ्त खाद्यान मुहैया कराया जाए।