नैनी झील से महिला का शव बरामद

नैनीताल में आज उस समय कोहराम मच गया जब एक महिला का शव नैनी झील मे तैरता मिला। तल्लीताल पुलिस के अनुसार उनको सूचना मिली थी नैनीझील में मंदिर के पास महिला का शव है जिसके बाद पुलिस मय फौर्स के घटना स्थल पहुची और झील से महिला के शव को बाहर निकाला।

जिसके बाद महिला की शिनाख्त मल्लीताल निवाशी नीशा मलहोत्रा के रूप में हुई। जो आज सुबह मार्निग वाक के लिए निकली थी लेकिन घर नही पहुची। जिसके बाद उनका शव नैनी झील में तैरता मिला। पुलिस ने शव को कबजे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।