नैनीताल की लतिका भंडारी का नेपाल में बना दबदबा, भारत को स्वर्ण पदक जीता कर देशवासियों को किया गौरवान्वित

नैनीताल की बेटी लतिका भंडारी की प्रतिभा को भले ही उत्तराखंड सरकार नही पहचान पाई, पर मध्यप्रदेश सरकार ने लतिका को अवसर देने में कोई कमी नही छोड़ी।लतिका ने भारत की ओर से काठमांडू में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए देश को 13वे दक्षिण एशियाई खेलों में और ज़्यादा मजबूती दे दी है।अब भारत के पास 32 स्वर्ण पदक,26 रजत और 13 कांस्य पदक हो गए हैं।भारत ने ताइक्वांडो स्पर्धा में अपना दबदबा बनाते हुए 3 स्वर्ण पदक हासिल कर लिए।मूलरूप से नैनीताल की लतिका भंडारी ने (अंडर 53 किग्रा) ,उनके साथ जनरल सिंह (अंडर 74 किग्रा),और रुदाली बरुआ (ओवर 73 किग्रा) में जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक लाने में सफलता हासिल की।