नैनीतालः होली से पहले अलर्ट हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग! दुकानों पर छापेमारी, जांच को भेजे सेंपल
नैनीताल। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने नैनीताल की दुकानों में छापेमारी करते हुए कई दुकानों से पनीर, खुला दही और बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टोजो की सैम्पल एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य आपूति विभाग के अधिकारी ने बताया कि चैकिंग के दौरान दुकानों से सेम्पल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। अनियमितताएं पाए जाने पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी पैकिंग समान लेने से पूर्व उसकी एक्पायरी डेट जरूर चैक कर लें। अगर किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करानी है लिखित में विभाग को अवगत कराएं ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।