नहर से निकलकर घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक घर में आधी रात को एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों की धड़कने बढ़ गई। वहीं, आस पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे खटीमा रोड पर डालचंद्र राठौर के घर में खटीमा और रोड बघोर गांव में नहर किनारे से निकलकर मगरमच्छ एक घर के बाथरूम में घुस गया ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ की सूचना बड़ा कॉलोनी रेंज भवन वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया । 


दहशत के मारे परिवार के लोग घर से बाहर भाग निकले। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां कॉलोनी के अन्य लोग भी इक्ट्ठे हो गए। डालचंद्र ने बाराकोली वन रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी को इसकी सूचना दी।जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर टीम ने मगरमच्छ को काफी जाल के जरिए कब्जे में ले लिया। टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सकुशल जलाशय में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।

रेंजर डिमरी ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फीट और उम्र चार साल थी। टीम के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार पंत, वन दरोगा नैन सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, अनिल बहुगुणा, ललित सिंह बिष्ट ने मगरमच्छ को पकड़ा था।