देशराज विधायक अब नही जायेगे जेल ,ओर न ही अब फर्जी दस्तावेज

खानपुर विधानसभा से विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है अब क्योंकि विवाद खत्म हो गया है तो चैम्पियन को फर्जी चैम्पियन बताने वाले देशराज की नजर में चैम्पियन अब असली चैम्पियन हो गए होंगे और कुछ दिनों पहले तक देशराज को जाति के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर विधायक बनने के आरोप लगाने वाले चैम्पियन की नजर में देशराज के प्रमाणपत्र अब असली हो गए होंगे !

आपको बता दे कि दोनों विधायको के विवाद के बाद चैंपियन ने देशराज विधायक व उनकी पत्नी को जेल भिजवाने का वायदा ही नही किया था बल्कि दावा किया था कि एक माह के अंदर दोनों पर गुंडा एक्ट लगवा कर जेल भिजवाएंगे लेकिन अब वो गुंडे नही चैम्पियन के छोटे भाई है क्योंकि आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल की पहल पर दोनों विधायक गुरुवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले। बंसल के मुताबिक दोनों विधायकों ने अब तक हुई बयानबाजी पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि दोनों विधायकों के मध्य लम्बे समय से जुबानी जंग चली आ रही थी। साथ ही आपस मे कुछ गलतफहमियां पैदा हो गई थी। अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। मामला शांत होने के साथ ही अब नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं रह गई है।

दरअसल कुछ दिनों पहले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इतना ही नहीं उन्होंने पुराने दस्तावेज निकालकर एसएसपी को भी उपलब्ध करा दिए थे। वहीं, झबरेड़ा विधायक ने भी खानपुर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। दो दिन पहले पार्टी हाईकमान की चेतावनी के बाद देशराज कर्णवाल ने ज्यादा कुछ बोलने से इन्कार कर दिया था।

उन्होंने बताया कि वह पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री और प्रदेश हाईकमान के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं। दोपहर तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। गुरुवार को दोनों विधायक मुख्‍यमंत्री के दरबार में पहुंचे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के मुताबिक दोनों विधायकों ने अब तक हुई बयानबाजी पर खेद जताया। अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। मामला शांत होने के साथ ही अब नोटिस का जवाब देने की जरूरत भी नहीं रह गई है।

वही बडा सवाल यह उठता है कि क्या कर्णवाल विधायक के दस्तावेजों की जांच होगी या नही ये देखने वाली बात होगी