जानिए आपके क्षेत्र में आज भाजपा के कौंन से स्टार प्रचारक रहेंगे


प्रदेश में अब मतदान को 2 दिन ही शेष हैं ऐसे में अगले 2 दिन भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश तरीन नेता 5 लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए युद्ध स्तर पर जुटेंगे| इसमें अब स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है।इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आज अल्मोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करना था मगर उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है| लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगी|भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी आज नैनीताल लोकसभा के अंतर्गत खटीमा, टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।