खटीमा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोक निर्माण विभाग ने रातोरात हाइवे पर गढ़ढो को भरा

खटीमा नगर में आज होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागे प्रशासन ने रातोरात उन गढ़ढो को तो भर दिया जिनको भरने की मांग क्षेत्र की आम जनता लम्बे समय से कर रही थी किन्तु जल्द बाजी में की गई इस कवायत ने आम जनता की मुश्किलों को और बड़ा दिया है| जल्दबाजी में अधिकारियो ने सडक के गढ़ढो को भरने के लिए पथ्थरो और मिटटी का प्रयोग कर समस्या को और बड़ा दिया है| जहा कड़ी धूप में सडक से गुजर रहे वाहन पुरे शहर में मिटटी उड़ा रहे है| तो वही आने वाली बरसात में गढ़ढो में भरे गए पथ्थर समस्या को और बड़ा सकते है| लोकनिर्माण विभाग की इस कवायत ने जहा आम जनता की समस्याओ को और बड़ा दिया है, तो वही लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो की कार्यशेली पर भी सवाल खड़े कर दिए है|