खटीमा के बरी गॉव में मगरमच्छ का आतंक

खटीमा के बरी गॉव में प्रधानपति इंद्रदेव पाशी के घर से लगे खेत में  4 फुट का मगरमच्छ घुसा आया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।


आबादी में मगमच्छ घुसने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 15 दिन पूर्व किच्छा- नानकमत्ता और खटीमा में मगरमच्छ आबादी क्षेत्रो में निकल चुके है। विगत कुछ सालो से मगरमछो के आबादी क्षेत्रो में घुसने की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। क्योंकि  आबादी के किनारे बहने वाले नदी नालो में काफी संख्या में मगरमच्छ है जिनकी वन विभाग द्वारा गिनती भी करायी गयी थी। बरसात के मौसम में आये पानी के कारण नदी नालो का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके चलते इन नदी नालो से निकल कर मगरमच्छो के आबादी क्षेत्रो में आने  की घटनाये बढ़ गयी है। वही वन विभाग के अधिकारियो का कहना है कि तराई के नदी नालो में काफी संख्या में मगरमच्छ है। इसके लिये वन विभाग की रेंज स्तर पर टीमें गठित कर दी गयी है जो सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करती है।