कोरोना से भारत मे 9वीं मौत,मृतक अमेरिका से 15 मार्च को भारत आया था।

डब्लूएचओ के अनुसार दुनिया के 186 देशो तक कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है जो कि बेहद ही चिंताजनक है।दुनिया भर में अब तक 3 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा मौते हो चुकी हैं वही भारत मे कोरोना के 468 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं,जिनमे रविवार तक मरने वालों का आंकड़ा 8 था तो सोमवार तक ये 9 हो गया।कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत के 19 राज्यो और केंद्र शासित राज्यो को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना से नवीं मौत हुई है। 69 वर्षीय तिब्बती शरणार्थी की मौत हिमाचल के टांडा में एक अस्पताल में हुई। उसका कोरोनो वायरस परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था।, वह 15 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटे थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 425 हो गई है। 23 लोग ठीक हो गए। अभी तक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पुडुचेरी में रात 9 बजे से कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। भारत सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।