कुमाऊं मंडल विकास निगम की नवनियुक्त उपाध्यक्षिका रेनु अधिकारी ने किया पद भार ग्रहण

कुमाऊं मंडल विकास निगम की नवनियुक्त उपाध्यक्षिका भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी ने आज कार्य भार ग्रहण किया। कुमाऊं मंडल कर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ के साथ नवनियुक्त उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर नैनीताल के विधायक संजीव आर्य और कुंदन बिष्ट निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम मौजूद रहे। पद ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम घाटे में चल रहा है, वह एक चुनौती है जिसे वह स्वीकार करती हैं, इसे ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे। हमारी प्राथमिकता टूरिज्म के क्षेत्र में रहेगी, क्योंकि हमारा राज्य एक टूरिज्म प्रदेश है । हमारा टूरिज्म मजबूत होगा तो राज्य भी मजबूत रहेगा। इसके अलावा गैस की कालाबाजारी और मुख्यालय भवन निर्माण का जो पैसा शासन में लंबित है उसे लाने का प्रयास किया जाएगा