कांग्रेस नेताओं पर मुकद्दमे व बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस नेताओं पर मुकद्मा दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों ने अब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। आज रामनगर में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रखंला बना कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनता को राहत तो नहीं दे रही, बल्कि पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ा रही है। उन्होंने बढ़ती तेल की कीमतों को कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छुपा रही है और विपक्ष के द्वारा उठाये गये मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करके उत्पीड़न कर रही है।
वक्ताओं ने कहा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाये गए मुकदमे वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेसजन और युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मौ अकरम, देशबन्धु रावत, दिनेश चंद्र हर्बोला, निशांत पपनै, शिशुपाल रावत, अतुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुमित तिवारी, विमला आर्य, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, विनय पड़लिया, कमल तिवारी, दीप गुणवंत, तनुज दुर्गापाल, संजय बिष्ट समेत कांग्रेस जन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।