उत्तराखंड हाईकोर्ट में 74वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़ी सादगी से मनाया गया

उत्तराखंड हाईकोर्ट में 74वॉ स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया गया कार्यवाहक चीफ जस्टिस रवि कुमार मलिमथ ने उच्च न्यायालय में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश सुधांशू धूलिया, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक, न्यायमूर्ति रमेश चंद खुल्बे और न्यायमूर्ति आर.सी.मैठाणी, आलोक कुमार वर्मा सहित रजिस्ट्रार जनरल ने तिरंगे को सलामी दी।




मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ ने देश वासियों व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई देते हुए उन्होंने देशवासियों से कोविड जैसी महामारी मे खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए कहा हम सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा आज एक अच्छा दिन है नई पीढ़ी को बताने के लिए कि हमारे पूर्वजों ने देश स्वतंत्रता दिलाने के लिए क्या कुछ किया है आज उन्हें नमन करने का दिन है उत्तराखंड में आ रही आपदा में भी उन्होंने अपना दुख प्रकट किया।